हल्द्वानी: शहर में गणेश महोत्सव पर मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वैश्य महासभा की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन सांध्य कार्यकम की शुरुआत पवन झा शास्त्री के धार्मिक प्रवचन से हुई। उसके बाद कलांजना ग्रुप द्वारा संस्कृति आयोजन शुरू हुआ। मीनाक्षी कला केंद्र के बच्चों द्वारा अच्युतम, केसवाम नृत्य कृति केंद्र द्वारा गजानन मोरया, एक्स डांस ग्रुप द्वारा सुन्दर कार्यकम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वैश्य महासभा की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन सांध्य कार्यकम की शुरुआत पवन झा शास्त्री के धार्मिक प्रवचन से हुई। उसके बाद कलांजना ग्रुप द्वारा संस्कृति आयोजन शुरू हुआ।

मीनाक्षी कला केंद्र के बच्चों द्वारा अच्युतम, केसवाम नृत्य कृति केंद्र द्वारा गजानन मोरया, एक्स डांस ग्रुप द्वारा सुन्दर कार्यकम प्रस्तुत किए गए। मंथन स्कूल के बच्चों ने भी कान्हा सो जा जरा का सुन्दर कार्यकम प्रस्तुत किया, कथक नृत्य केंद्र द्वारा सती-शिव विवाह व कुंती कला केंद्र द्वारा महाभारत कथा, शिव तांडव व गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी।

दिया मही ग्रुप द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावा व कशिश व तन्वी द्वारा आया आया देखो बप्पा मोरिया पर बच्चों ने सुन्दर कार्यकम प्रस्तुत किए। सभी ने गणपति बप्पा मोरया का उदघोष कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यकम के बाद वैश्य महा सभा के अध्यक्ष आलोक शारदा, महामंत्री भवानी शंकर नीरज, कोषअध्यक्ष देवेन्द्र केसरवानी ने बच्चों को पुरस्कार किया। मंच संचालन भुवनेश गुप्ता, दीपक अग्रवाल व सुरेश केसरवानी ने किया।

इधर, प्रचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन रंगा रंग कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों क्षेत्रीय लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों व बड़ों ने अपनी प्रतिभा से मौजूद लोगों का मन मोह लिया। सभी ने उनके नृत्य कला पर शाबासी दी। इस दौरान पंडाल में मौजूद राधा कृष्णा की झांकी में भी लोग जमकर नाचे। कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, रूपेंद्र नागर ने बताया शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।

कार्यक्रम हरिमोहन व मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने बताया कि थैलीसीमिया कैंसर रोगियों के लिए तीन सितंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में बतौत अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सुभाष मोंगा व स्वर्ण लाल रहे।

संबंधित समाचार