बदायूं: भाकियू स्वराज ने थाना घेरा, पुलिस से धक्का-मुक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। कासगंज के एसपी के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को देर रात थाना कादरचौक पहुंचे। ज्ञापन देने की बजाय थाने के सामने बदायूं-कासगंज मार्ग पर वाहन खड़े करके जाम लगाया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के आने पर धक्का-मुक्की की। पुलिस …

बदायूं, अमृत विचार। कासगंज के एसपी के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को देर रात थाना कादरचौक पहुंचे। ज्ञापन देने की बजाय थाने के सामने बदायूं-कासगंज मार्ग पर वाहन खड़े करके जाम लगाया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के आने पर धक्का-मुक्की की। पुलिस द्वारा खदेड़ने के बाद संगठन के कार्यकर्ता पुलिस पर ही सीधे हो गए।

एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और उझानी सीओ शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस पर बंधक बनाने, मोबाइल छीनने और मारपीट का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक दारोगा, दो सिपाही और 20 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन स्वराज के आठ नामजद और 100 से 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ बवाल करने, मारपीट, पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि की रिपोर्ट की है।

संबंधित समाचार