अयोध्या: आपसी विवाद में जेसीबी से रौंद दी धान की फसल, महिलाओं की आंख में झोंकी मिर्च
तारुन/अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा दरियापुर में आपसी विवाद में एक किसान की खेत में खड़ी धान की फसल जेसीबी से रौंदने का मामला सामने आया है। इस दौरान विपक्षियों ने मारपीट करते हुए पीड़ित पक्ष की ओर से बचाने आई महिलाओं की आंख में मिर्च झोंक दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है …
तारुन/अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा दरियापुर में आपसी विवाद में एक किसान की खेत में खड़ी धान की फसल जेसीबी से रौंदने का मामला सामने आया है। इस दौरान विपक्षियों ने मारपीट करते हुए पीड़ित पक्ष की ओर से बचाने आई महिलाओं की आंख में मिर्च झोंक दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान काल किए जाने के बाद भी पीआरवी दस मिनट के बजाए डेढ़ घंटे में मौके पर पहुंची।
आरोप है कि थाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई है। यह घटना 30 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। पीड़ित सुरेश तिवारी का आरोप है कि विपक्षियों ने जेसीबी से खड़ी धान की फसल को नष्ट कर जबरदस्ती मेड़ तोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि तारुन थाने पर सुनवाई नहीं होने पर सीओ बीकापुर से मिलकर फरियाद की, लेकिन वहां से भी न्याय न मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिल न्याय मांगा है।
एसएसपी प्रशांत वर्मा को दिए शिकायती पत्र में सुरेश तिवारी पुत्र केदारनाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि 30 अगस्त की शाम को वह घर पर अकेला था। तभी विपक्षी 10-12 लोंगों के साथ लाठी-डंडे व जेसीबी लेकर आये और जबरदस्ती धान की फसल से खूंटा उखाड़ कर खुदाई कर मेड़ तोड़ दिया।रोकने लगा तो मारपीट कर उतारू हो गए। इस दौर जब उसके घर की महिलाएं आकर रोंकने लगी तो विपक्षियों में शामिल एक लड़की और कुछ लोगों ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे परिवार के लोग गिर गए।
हल्ला गोहार सुनके जब गांव के लोग दौड़े तो तो विपक्षी जेसीबी लेकर भाग गए। आरोप है कि डायल 112 पर फोन करने पर वह भी 1.30 घण्टे बाद पहुंची। थाने से एक दरोगा व एक सिपाही आए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। किए। सीओ बीकापुर प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र आया था उसे जांच के लिये थाने पर भेज दिया गया है। जैसे भी तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर मारपीट का लगाया आरोप, केस दर्ज
