LAC पर तनाव घटा, गलवान घाटी में पीछे हटी सेनाएं
नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाएं कुछ पीछे हट गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना दो किमी और भारतीय सेना अपनी जगह से एक किमी पीछे हटी है। यहां के फिंगर फोर इलाके में कई हफ्ते से दोनों देशों की सेना एक दूसरे के सामने डटी हुई हैं। …
नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाएं कुछ पीछे हट गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना दो किमी और भारतीय सेना अपनी जगह से एक किमी पीछे हटी है। यहां के फिंगर फोर इलाके में कई हफ्ते से दोनों देशों की सेना एक दूसरे के सामने डटी हुई हैं।
गलवान घाटी में फोर फिंगर इलाके में भारत और चीनी सेनाओं के बीच कुछ दिनों से तनाव बना हुआ है। यहां का पैंगोग इलाका सबसे ज्यादा विवादों में है। छह जून को दोनों देशों के बीच जो बैठक होने वाली है, उसमें पैंगोंग पर ही ज्यादा फोकस रहने की संभावना है। चीनी सेना फिंगर फोर इलाके में कई हफ्ते से डटी हुई है जो भारत के नियंत्रण में है।
