बहराइच: ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई कलस्ट की बैठक, कोटेदार को बर्खास्त करने का निर्णय
बहराइच। फकीरपुरी ग्राम सभा के शिव मंदिर प्रांगण में दिव्यज्योति कलस्टर-सह-खुली बैठक महापंचायत का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कोटेदार को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान माधुरी ने की। बैठक में सभी आजीविका अधिकार संगठन के सदस्य, पदाधिकारी, ग्राम पंचायत सदस्य समेत ग्राम …
बहराइच। फकीरपुरी ग्राम सभा के शिव मंदिर प्रांगण में दिव्यज्योति कलस्टर-सह-खुली बैठक महापंचायत का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कोटेदार को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान माधुरी ने की।
बैठक में सभी आजीविका अधिकार संगठन के सदस्य, पदाधिकारी, ग्राम पंचायत सदस्य समेत ग्राम सभा फकिरपुरी के 275 राशन वितरण पीड़ित महिला सदस्य उपस्थित होकर फकिरपुरी ग्राम पंचायत के कोटेदार अजय कुमार निवासी फकिरपुरी के द्वारा राशन वितरण में किए जा रहे अनियमितता, प्रति यूनिट 5 किलो की जगह 3 किलो राशन दिए जाने, घटतौली करने, प्रति माह दो बार की जगह एक बार राशन दिये जाने, सरसों तेल, नमक, चना नहीं दिये जाने एवं सरकारी नियमानुसार कभी भी राशन नहीं वितरण करने जैसी अनियमितता की बात कही। आन्दोलनरत महिलाओं ने बताया कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण की धांधली तीन वर्षों से किया जा रहा है।
मौके पर ही आंदोलनरत सभी पीड़ित ग्राम सभा सदस्य महिला सर्वसम्मति से स्थानीय महिला नेत्री बिसरी बहन, अनारकली, तारावती, गुलिया देवी, सुमन, गायत्री, हेमा के माध्यम से कोटेदार के विरुद्ध एक आवेदन देकर ग्राम प्रधान से कोटेदार को बर्खास्त कर नए कोटेदार बहाली करने का निर्णय का आवेदन प्रधान को दिया। जिस आवेदन को सत्य पाते हुए ग्राम पंचायत के सदस्यगण एवं ग्राम प्रधान ने कोटेदार को बर्खास्त करने का निर्णय लिया। देहात संस्था की ओर से राम नारायण कुमार एवं विजय कुमार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-बरेली: बर्खास्त कर्मचारी को क्यों बैठा रखा, तुरंत हटाइए- नगर आयुक्त
