बरेली: 20 ग्राम पंचायतें सौर ऊर्जा से होंगी रोशन, 30 तक जारी होंगे वर्क आर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत गांव की गलियां सौर ऊर्जा से जगमग होंगी। प्रथम चरण में जिले की 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। जिला पंचायती राज विभाग की ओर से कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक 30 घर पर एक सोलर लाइट लगाई …

बरेली, अमृत विचार। बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत गांव की गलियां सौर ऊर्जा से जगमग होंगी। प्रथम चरण में जिले की 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। जिला पंचायती राज विभाग की ओर से कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक 30 घर पर एक सोलर लाइट लगाई जाएगी। अगले सप्ताह ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन शुरू कर दिया जाएगा।

शासन से आदेश के अनुसार डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयन किए जाने के बाद 15 सितंबर तक ग्राम पंचायतों की सूची यूपीनेडा को उपलब्ध कराई जानी है। यह लाइटें सार्वजनिक स्थलों पर लगाई जाएंगी। इन सोलर लाइटों का पांच वर्ष तक रख-रखाव कार्यदायी संस्था करेगी। इसी आधार पर उस संस्था से अनुबंध होगा। 30 सितंबर तक यूपीनेडा अनुबंधित फर्म को वर्क आर्डर जारी कर देगा। एक अक्टूबर से जनवरी 2023 तक संयंत्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया जाना है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों से जल्द ही कार्ययोजना तैयार कराई जाएगीधर्मेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी।

ये भी पढ़ें – बरेली: बीजेपी पर बरसे ओमवीर यादव, कहा- सरकार ने युवाओं को ठगा

संबंधित समाचार