भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी अखिलेश को सलाह, पहले परिवार में सद्भाव बनाएं, फिर प्रदेश की बात करें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने परिवार में सामाजिक सद्भाव नहीं बना पाया, वह प्रदेश में सद्भाव की बात कर रहा है। उन्होंने सपा मुखिया को सलाह देते हुए कहा कि पहले वह परिवार में सद्भाव बनाएं, फिर प्रदेश की बात करें। उन्होंने कहा …

लखनऊ। यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने परिवार में सामाजिक सद्भाव नहीं बना पाया, वह प्रदेश में सद्भाव की बात कर रहा है। उन्होंने सपा मुखिया को सलाह देते हुए कहा कि पहले वह परिवार में सद्भाव बनाएं, फिर प्रदेश की बात करें। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के डेटा इस बात के गवाह हैं कि प्रदेश ने कानून व्यवस्था के मामले में मिसाल कायम की है। यूपी मॉडल को दूसरे राज्य अपना रहे हैं।

उन्होंने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि सपा मुखिया को रह-रह कर सपा सरकार का जंगलराज याद आता है। इसीलिए वह बार-बार प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात करते रहते हैं। जबकि सपा सरकार के दौरान आम आदमी थानों में, तो महिलाएं और बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में रोजाना दंगे होते थे, जबकि अब प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में भी कमी आई है। इतना ही नहीं, प्रदेश से संगठित अपराध समाप्त हो चुका है और माफियाओं पर सरकार पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

बिना भेदभाव के कार्रवाई जारी रहेगी
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहले दिन से प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और भविष्य में भी अपनाई जाएगी। अपराधी छोटा हो या बड़ा, कानून के हिसाब से बिना भेदभाव के कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार