प्रयागराज: बांदा जेल में बंद बाहुबली के बेटे अब्बास अंसारी को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक के बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बतादें कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को गिरफ्तार करने पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए आरोप पत्र दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद …

प्रयागराज। यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक के बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बतादें कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को गिरफ्तार करने पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए आरोप पत्र दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अब मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले को लेकर अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब्बास अंसारी ने आरोप पत्र को रद्द कराने के लिए याचिका दाखिल की है।

विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने अपने भाषण में अधिकारियों से हिसाब-किताब करने की बात कही थी। अब्बास अंसारी के वायरल वीडियो से भाषण के मुख्य अंश कुछ इस तरह से हैं, “सूद समेत वापस लौट आऊंगा…।। जो आज डंडा चला रहे हैं, यहां पर मुख्यमंत्री होने वाले अखिलेश भैया से कह कर आया हूं……6 महीने तक कोई ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी…। जो है वह यही रहेगा…। जिस-जिस के साथ जो-जो किया है…उसका हिसाब-किताब यहां देना पड़ेगा।।”

आपको बतादें कि एस मामला पर सूचीबद्ध होकर कोर्ट में पेश होगा। अब्बास ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने भाषण में अधिकारियों से हिसाब-किताब करने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पुलिस ने 11 मई को आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और वह आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें-अब्बास अंसारी के घर पर नोटिस चस्पा करने गाजीपुर रवाना होगी लखनऊ पुलिस

संबंधित समाचार