अयोध्या: चारागाह की भूमि से पेड़ कटवाने पर एक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैसूपाली में चारागाह की जमीन पर लगे पेड़ को कटवाने के मामले पर वन रक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वनाधिकारी आरपी सिंह के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत ग्राम सभा बैसूपाली में चारागाह की भूमि पर चिलबिल के छह पेड़ कटे पाए गए। इस …
अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैसूपाली में चारागाह की जमीन पर लगे पेड़ को कटवाने के मामले पर वन रक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वनाधिकारी आरपी सिंह के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत ग्राम सभा बैसूपाली में चारागाह की भूमि पर चिलबिल के छह पेड़ कटे पाए गए।
इस मामले में गांव निवासी रविंद्र पुत्र राम अनुज को लिप्त पाया गया। आरोप है कि पेड़ कटवाने के बाद उन्हें गायब कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी कि सभी पेड़ चारागाह की भूमि से कटवाए गए हैं।
इस बाबत वन रक्षक अखंड प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। हैदरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: गलत परमिट दिखाकर काटे जा रहे हैं हरे पेड़, जानें क्या कहते हैं जिम्मेदार?
