अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति को मारने की कोशिश नाकाम, राष्ट्रपति बोले- ट्रिगर दबाया लेकिन नहीं चली गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किरचनर पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने फायरिंग की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल नहीं चली। आखिरी वक्त में ट्रिगर फंस जाने की वजह से उनकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने उपराष्ट्रपति  क्रिस्टीना फर्नांडीज पर बंदूक तानने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। https://twitter.com/AZmilitary1/status/1565513406181941248?s=20&t=wHxAEkZz4xk4iQtY2ffKSw राष्ट्रपति …

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किरचनर पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने फायरिंग की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल नहीं चली। आखिरी वक्त में ट्रिगर फंस जाने की वजह से उनकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने उपराष्ट्रपति  क्रिस्टीना फर्नांडीज पर बंदूक तानने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

https://twitter.com/AZmilitary1/status/1565513406181941248?s=20&t=wHxAEkZz4xk4iQtY2ffKSw

राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने कहा- हमलावर ने जिस बंदूक से हमला करने की कोशिश की उसमें पांच गोलियां थीं। वह ट्रिगर फंस जाने की वजह से गोली नहीं चला पाया। इसलिए पराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज की जान बच गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ब्राजील का रहने वाला है। उसका नाम फर्नांडो आंद्रे सबाग मोंटिएल है।

राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज की सरकार में मंत्रियों ने कहा कि वे उपराष्ट्रपति की ‘‘हत्या के प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं। आज रात जो हुआ वह अत्यधिक गंभीर घटना है और लोकतंत्र, संस्थाओं व कानून के शासन के लिए खतरा है।गौरतलब है कि एक अभियोजक ने पिछले सप्ताह सार्वजनिक कार्यों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में फर्नांडीज को 12 साल की सजा देने की मांग की थी, जिसके बाद से उपराष्ट्रपति के समर्थक उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए उनके घर के आसपास सड़कों पर जमा होते रहे हैं। उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज 2007 से 2015 तक देश की राष्ट्रपति भी रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : US : जो बाइडेन बोले- डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थक अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा

संबंधित समाचार