पंजाब के 10 जिलों में बनाए जाएंगे वृद्धाश्रम – मंत्री बलजीत कौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य के 10 जिलों में नए वृद्धाश्रम स्थापित करेगी, जिनमें 25 से 150 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। राज्य की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए वृद्धाश्रम बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, पटियाला, तरनतारन, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह …

चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य के 10 जिलों में नए वृद्धाश्रम स्थापित करेगी, जिनमें 25 से 150 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। राज्य की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए वृद्धाश्रम बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, पटियाला, तरनतारन, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, एसएएस नगर और मलेरकोटला में बनाए जाएंगे। कौर ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार संबंधित संस्थानों को वित्तीय सहायता देकर गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), ट्रस्ट और रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से उनका संचालन करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें- INS Vikrant का श्रेय लेने पर जयराम रमेश ने PM Modi को बनाया निशाना, कह डाली ये बात

संबंधित समाचार