बाराबंकी: अज्ञात वाहन से कुचलकर विक्षिप्त महिला की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना मसौली अंतर्गत एक मानसिक विछिप्त महिला को सड़क पर जा रहा एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गाया। जिसकी सूचना राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की कोई पहचान न हो …

बाराबंकी। थाना मसौली अंतर्गत एक मानसिक विछिप्त महिला को सड़क पर जा रहा एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गाया। जिसकी सूचना राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की कोई पहचान न हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मसौली के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाइवे पर बिरौली चौराहे के पास समीर स्कूल के समाने सड़क किनारे जा रही मानसिक विछिप्त महिला उम्र लगभग 40 वर्ष को बहराइच से लखनऊ जा रही सफेद रंग की तेज रफ्तार एक अज्ञात कार रौंदते हुए मौके से फरार हो गई।

जिसमे अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटों तक शिनाख्त की। लेकिन मृतक महिला की कोई पहचान न हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जहां मृतक महिला का शव तीन दिनों के लिए पोस्ट मार्टम हाउस में पहचान के लिए रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : सड़क हादसों में महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात