मुरादाबाद : एक्सीडेंटल क्लेम हथियाने को सहारनपुर के युवक ने रची दुर्घटना की झूठी कहानी, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कानून की आंख में धूल झोंक एक्सीडेंटल क्लेम हथियाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। एसआइटी के एक दारोगा की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सहारनपुर के रहने वाले एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वेल्डिंग का काम करने वाले सचिन ने ट्रक का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कानून की आंख में धूल झोंक एक्सीडेंटल क्लेम हथियाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। एसआइटी के एक दारोगा की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सहारनपुर के रहने वाले एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वेल्डिंग का काम करने वाले सचिन ने ट्रक का फर्जी हेल्फर बनकर दुर्घटना की झूठी कहानी रची। झूठी कहानी के दम पर उसने इंश्योरेंस कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाने की कोशिश की। जालसाज आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

वेल्डिंग करने वाले युवक ने ऐसे गढ़ी दुर्घटना की फर्जी कहानी
सहारनपुर के थाना गंगोह स्थित मोहल्ला टाकान के रहने वाले सचिन पुत्र धर्मवीर ने अधिवक्ता इन्द्र सिंह गौतम के माध्यम से वर्ष 2014 में मुरादाबाद उपश्रमायुक्त की कोर्ट में एक याचिका दाखिल की। शामली के थाना झिंझना स्थित ग्राम कैंथलपुर के रहने वाले नरेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ओरियण्टल इंश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड को आरोपी बनाया गया। वाद के जरिए सचिन ने दावा किया कि वह ट्रक संख्या एचआर 55 जे 9412 पर बतौर खलासी नियुक्त था। तीन जून 2013 की रात साढ़े आठ बजे वह ट्रक पर सवार होकर शामली से सहारनपुर जा रहा था। रामपुर सहारनपुर रोड पर रामरती पालीटेक्निक के सामने पहुँचा। ट्रक का अगला टायर भ्रष्ट हो गया। पहिया बदलने के बाद वह ट्रक पर चढ़ रहा था। तभी ड्राइवर ने ट्रक बढ़ा दिया। सचिन की बाईं टांग टूट गई। वह विकलांग हो गया।

भरण पोषण के लिए मुआवजे के रूप में 8,06,400 रुपये की मांग उसने इंश्योरेंस कंपनी से की। जुर्माना तय होने की तिथि से 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की याचना भी की। याचि ने अपना हाल पता केयर आफ पवन पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर थाना कांठ, मुरादाबाद बताया।

जांच के क्रम में याची सचिन, उसके पिता धर्मवीर पुत्र स्व0 प्रकाश चन्द्र निवासी मोहल्ला टाकान गली नं0 – 3 नूरी मस्जिद के पास थाना गंगोह जनपद सहारनपुर, साक्षी अरविन्द कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी मोहल्ला टाकान थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर वाहन स्वामी नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 दिलीप सिंह निवासी ग्राम बल्ला माजरा (कैन्थलपुर) थाना झिंझाना, जनपद शामली, वाहन चालक परमजीत सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बल्ला माजरा ( कैन्थलपुर ) थाना झिंझाना, जनपद शामली, बीमा कम्पनी के इन्वेस्टीगेटर राकेश भारती सिविल कोर्ट, सहारनपुर, बीमा कम्पनी के अधिवक्ता एके गुप्ता मुरादाबाद, याची इन्द्र सिंह गौतम पुत्र पूरन चन्द निवासी ग्राम मल्हीपुर, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत बहादुरपुर खद्दर विकास खण्ड डिलारी, जनपद मुरादाबाद का बयान विवेचक ने दर्ज किया।

तब पता चला कि सचिन वेल्डिंग का कार्य करता था। हादसे वाले दिन वह अपने मित्र तीरथ पुत्र प्रकाश निवासी मोहल्ला टाकान के साथ वह अरविन्द पुत्र यशपाल निवासी मोहल्ला टाकान की मोटर साइकिल से गंगोह से ननीता जा रहा था। अनाज मण्डी के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर हो गई। सचिन व तीरथ को चोटें आईं। एम्बुलेन्स से दोनों का सदर अस्पताल भेजा गया। वहां से पीजीआई चण्डीगढ़ रेफर किया गया।

इलाज के दौरान वह विकलांग हो गया। कुछ समय बाद सचिन ने साजिश के तहत अपने मामा धर्मा पुत्र सुल्तान ग्राम सुमेलपुर थाना सरसावां, सहारनपुर की मदद से वकील इन्द्र सिंह गौतम से मुलाकात की। फिर झूठी कहानी गढ़ कर उपश्रमायुक्त कोर्ट के समक्ष वाद दाखिल किया। याचिका में अंकित पता का सत्यापन करने की मांग करते ही वादी ने पैरवी बंद कर दी। फिर सचिन की फाइल दाखिल दफ्तर हो गई। विवेचना में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया।

ऐसे हुआ झूठ का भंडाफोड़
उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्डपीठ लखनऊ ने सिविल रिवीजन संख्या 49 / 2015 आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड बनाम रामावती व अन्य के मामले में एक आदेश पारित किया। उच्च न्यायालय के आदेश पर मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम पिटीशन व वर्कमेन कम्पेन्सेशन एक्ट के फर्जी क्लेम द्वारा बीमा कम्पनियों को करोड़ों रुपये की हानि पहुँचाने सबंधित वाद की जांच शुरू की। शासन ने विशेष जाँच टीम का गठन किया। एसआईटी (विशेष जाँच दल ) ने मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम पिटीशन व वर्कमैन कम्पन्सेशन एक्ट के संदिग्ध क्लेम प्रकरणों की जांच शुरू की। ईसीए संख्या 58 / 2014, जनपद मुरादाबाद, सचिन बनाम नरेन्द्र सिंह की जांच एसआइटी के दारोगा को मिली। जांच में संज्ञेय अपराध पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़, कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार