T20 World Cup : फैंस के लिए खुशखबरी! फ्री में ले सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट…जानिए कैसे?
नई दिल्ली। इस साल होने वाले टी20 विश्वकप का बिगुल बज गया है। यह विश्वकप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होना है। इसके लिए सभी टीमों ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तो अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। वहीं मेलबर्न क्रिकेट मैनेजमेंट ने अपने फैंस को वर्ल्ड कप के …
नई दिल्ली। इस साल होने वाले टी20 विश्वकप का बिगुल बज गया है। यह विश्वकप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होना है। इसके लिए सभी टीमों ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तो अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। वहीं मेलबर्न क्रिकेट मैनेजमेंट ने अपने फैंस को वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए फ्री टिकट्स जीतने का मौका दिया है। इसका एक वीडियो भारतीय स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने भी शेयर किया है। पंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज के साथ पोस्ट में भी फ्री टिकट्स जीतने की जानकारी दी है।
Don’t miss your chance to win tickets and flights to the ICC Men’s @T20WorldCup Final 2022 at the MCG in Melbourne. Head to https://t.co/vkpph6OEEu to enter.
*T&Cs apply. Open to Indian nationals living in India.#VisitMelbourne #T20WorldCup #ad pic.twitter.com/0UFTQ6yZh2— Rishabh Pant (@RishabhPant17) September 1, 2022
मेलबर्न क्रिकेट मैनेटमेंट ने फ्री टिकट्स के लिए अपनी वेबसाइट पर एक फॉर्म जारी किया है। इसमें कुछ सवालों के देने होंगे। साथ ही अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होगी। फॉर्म सब्मिट करने के बाद आप फ्री टिकट जीत सकते हैं। यह सेलेक्शन प्रक्रिया पर आधारित है। इतना ही नहीं, मेलबर्न क्रिकेट मैनेटमेंट ने फैंस के लिए फाइनल मैच के टिकट्स के साथ फ्लाइट टिकट्स की व्यवस्था भी की है। हालांकि फ्री टिकट्स के लिए आपको इस लिंक visitmelbourne.com पर जाना होगा।
आपको बता दें कि इस साल होने वाले टी20 विश्वकप का आगाज 16 अक्टूबर को होगा। यह टूर्नामेंट 29 दिन तक चलेगा, जिसका फाइनल यानी खिताबी मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें : PAK vs HK, Asia Cup 2022 : ‘भारत से भिड़ने के लिए हर हाल में जीत जरूरी’, इंजमाम उल हक की पाकिस्तानी टीम को वॉर्निंग
