रामपुर : शादी के तीन घंटे के बाद गर्भवती विवाहिता की हत्या, पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। मिलक में एक सनसनी घटना सामने आई है। जहां शादी के तीन घंटे के बाद ही गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी। इस मामले में तहरीर के आधार पुलिस ने पति सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिलक थाना क्षेत्र के गांव गलूइया से हैरान कर देने वाला एक मामला …
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। मिलक में एक सनसनी घटना सामने आई है। जहां शादी के तीन घंटे के बाद ही गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी। इस मामले में तहरीर के आधार पुलिस ने पति सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिलक थाना क्षेत्र के गांव गलूइया से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। शादी के महज तीन घंटे बाद ही गर्भवती दुल्हन की मौत हो गई। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसको लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुल्हन की मृत्यु के मामले में दोनो पक्षों में काफी देर तक समझौते की बात चली लेकिन बात नही बनी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुऐ पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार युवक, युवती का फुफेरा भाई है। दोनो में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसी के चलते दोनो में संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को लगने पर दोनो पक्षों के लोगो ने युवक और युवती की शादी मंदिर में करा दी। जिसके बाद युवती ससुराल आ गई। कुछ ही घंटो बाद उसकी मौत हों गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुऐ जमकर हंगामा किया। और पुलिस से कार्यवाही की मांग की।
ये भी पढ़ें:- देहरादून और नैनीताल में झमाझम बारिश, मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे
