नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा तीन सितंबर को, 11 कालेजों को बनाया गया सेंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा तीन सितंबर को होनी है। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए 11 कालेजों को सेंटर बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए करीब छह हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा के लिए …

नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा तीन सितंबर को होनी है। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए 11 कालेजों को सेंटर बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए करीब छह हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

परीक्षा के लिए पीजी कालेज हल्द्वानी, एमआइइटी कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज लामाचौड़ हल्द्वानी, इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय पीजी महाविद्यालय हल्द्वानी, आम्रपाली इंस्टीट्यूट हल्द्वानी, आरएच पीजी कालेज काशीपुर, चंद्रावति तिवारी कन्या महाविद्यालय काशीपुर, एचएनबी पीजी कालेज खटीमा, सूरजमल अग्रवाल प्राइवेट कन्या महाविद्यालय किच्छा, डीएसबी परिसर नैनीताल तथा सरदार भगत सिंह पीजी कालेज रुद्रपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआइसी निदेशक व प्रवेश संयोजक प्रो संजय पंत ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

संबंधित समाचार