Asia Cup 2022 : टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल रविंद्र जडेजा एशिया कप से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। यूएई में एशिया कप खेल रही टीम इंडिया को टूर्नामेंट के बीच में ही बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट के चलते बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। मौजूदा एशिया कप में रविंद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर …

नई दिल्ली। यूएई में एशिया कप खेल रही टीम इंडिया को टूर्नामेंट के बीच में ही बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट के चलते बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। मौजूदा एशिया कप में रविंद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

बीसीसीआई ने कहा कि रविंद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। उनके रिप्लेसमेंट अक्षर पटेल जिन्हें पहले टीम में स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया था, वह जल्द ही दुबई में स्क्वॉड से जुड़ेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ निभाई थी अहम भूमिका
रविंद्र जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम भूमिका निभाई थी। जडेजा ने 29 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए थे। जडेजा और पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई थी। इस वजह से टीम इंडिया को आसानी से जीत मिली।अब जडेजा चोट की वजह से आने वाले मैचों में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय टीम चार सितंबर को सुपर-4 का अपना पहला मैच खेलेगी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जोस बटलर संभालेंगे कमान, जेसन रॉय हुए बाहर

संबंधित समाचार