Sri Lanka: शनिवार को थाईलैंड से स्वदेश वापस लौटे सकते हैं पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को स्वदेश लौट सकते हैं। वह जुलाई में आर्थिक संकट के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर भाग गए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। द आइलैंड अखबार ने बताया कि राजपक्षे अभी थाईलैंड में हैं। पूर्व राष्ट्रपति …

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को स्वदेश लौट सकते हैं। वह जुलाई में आर्थिक संकट के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर भाग गए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। द आइलैंड अखबार ने बताया कि राजपक्षे अभी थाईलैंड में हैं। पूर्व राष्ट्रपति जिनकी देखरेख में 2009 में तमिल टाइगर्स को समाप्त किया गया था।

वह थाईलैंड जाने से पहले कुछ समय के लिए पहले मालदीव और फिर सिंगापुर रुके थे। श्री राजपक्षे (73) श्रीलंका में अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट के बीच उनकी सरकार के खिलाफ भड़के विद्रोह के बाद देश छोड़कर चले गए थे।

उनके इस्तीफे की प्रदर्शनकारियों की मांग ने नौ जुलाई को उस समय जोर पकड़ लिया था, जब प्रदर्शनकारी कोलंबो में राष्ट्रपति के आवास और राजधानी में अन्य सरकारी इमारतों में घुस आए थे। राजपक्षे 13 जुलाई को देश छोड़कर चले गए थे। गोटबाया राजपक्षे के प्रभावशाली अन्य भाई पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और पूर्व मंत्री बासिल राजपक्षे श्रीलंका में रहते हैं और उन्हें अदालत ने देश छोड़ने से रोक लगाई थी।

ये भी पढ़ें:- फ्रांसीसी अभियोजक ने आतंकवादी हमले के बढ़ते खतरे की दी चेतावनी

संबंधित समाचार