बहराइच: पिता के मोबाइल से महिला को फोन कर मांगी पांच लाख की फिरौती, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बड़ा बनने की चाहत में एक युवक ने अपने पिता के मोबाइल से महिला ने मोबाइल पर फोन किया। साथ ही फिरौती का पांच लाख रूपया मांगा। रूपया न देने पर पुत्र की हत्या की धमकी दी। पुलिस ने युवक और सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोबाइल बरामद कर सीज कर …

बहराइच। बड़ा बनने की चाहत में एक युवक ने अपने पिता के मोबाइल से महिला ने मोबाइल पर फोन किया। साथ ही फिरौती का पांच लाख रूपया मांगा। रूपया न देने पर पुत्र की हत्या की धमकी दी। पुलिस ने युवक और सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोबाइल बरामद कर सीज कर दिया है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के बरखुरद्वारापुर गांव निवासी हसरतुल पत्नी मुन्नान के मोबाइल पर गुरुवार शाम को एक अंजान नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले ने बेटे को गायब करने और सकुशल बरामदगी के लिए पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। महिला ने आनन फानन में पति को मामले से अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर महिला के नंबर आए फोन नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार की अगुवाई में खुलासे के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि जांच के दौरान कोतवाली क्षेत्र के ही नौगहिया गांव निवासी सलमान पुत्र अजीज के मोबाइल से फोन जाने की जानकारी हुई।

इस पर पुलिस ने सलमान और सहयोगी गोंडा जनपद के करनैलगंज थाना क्षेत्र के चकरौली गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा पुत्र माधवराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को दोनों को कैसरगंज कस्बे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया सलमान ने अपने पिता के मोबाइल से महिला के नंबर पर धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि सलमान ने बड़ा बनने की चाहत में धमकी दी थी। लेकिन रुपए के लालच ने दोनों को जेल पहुंचा दिया।

पुत्र के गायब होने पर मांगी फिरौती
कोतवाल ने बताया कि महिला हसरतुल ने बेटे को फटकार लगाई। बेटा नाराज होकर घर से चला गया। इसका फायदा उठाकर सलमान ने मां के मोबाइल पर फोन कर फिरौती मांगी। जबकि बेटा अपने घर में ही मौजूद था।

यह भी पढ़ें:-देहरादून : फौजी के प्यार में संविदा कर्मी ने लगाई फांसी, गिरफ्तार

संबंधित समाचार