लखनऊ : जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर प्लम्बर को सरेराह पीटा, मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, लखनऊ । गौतमपल्ली क्षेत्र में उस वक्त दबंग की करतूत सामने आई। जब दबंग ने एक प्लम्बर के साथ अभ्रदता की। विरोध करने पर दबंग जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पीड़ित को सरेराह पीटने लगा। दबंग के चंगुल से बचकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दबंग के …
अमृत विचार, लखनऊ । गौतमपल्ली क्षेत्र में उस वक्त दबंग की करतूत सामने आई। जब दबंग ने एक प्लम्बर के साथ अभ्रदता की। विरोध करने पर दबंग जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पीड़ित को सरेराह पीटने लगा। दबंग के चंगुल से बचकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दबंग के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गौतमपल्ली थानाक्षेत्र के मार्टिनपुरवा निवासी अशोक कुमार रावत ने बताया कि गुरूवार की सुबह वह अपने घर से मंदिर की तरफ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में पड़ोसी मिश्री लाल उससे अभद्रता करने लगा। जब पीड़ित ने प्रतिक्रिया दी तो वह गाली-गलौज करने के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगा।
विरोध करने पर पड़ोसी उसकी पिटाई करने लगा। पीड़ित ने बताया कि उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से निकल आए। पकड़े जाने के भय से मिश्री लाल पीड़ित को धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इस सम्बन्ध में गौतमपल्ली थाना प्रभारी सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मिश्री लाल के खिलाफ एसी-एसटी एक्ट के तहत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : डीजे बजाने को लेकर भाजपा नेता और सिपाही में मारपीट, वीडियो वायरल
