बरेली: DM ने किया औद्योगिक क्षेत्र सीबीगंज तथा परसाखेड़ा का निरीक्षण, दिया नगर निगम को निर्देश
बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने आज इंडस्ट्रियल एरिया सीबीगंज तथा परसाखेड़ा में किए जा रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपायुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिया सीबीगंज में स्थित नाले की निरन्तर साफ-सफाई की जाए और एक सार्वजनिक शौचालय …
बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने आज इंडस्ट्रियल एरिया सीबीगंज तथा परसाखेड़ा में किए जा रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपायुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिया सीबीगंज में स्थित नाले की निरन्तर साफ-सफाई की जाए और एक सार्वजनिक शौचालय भी बनवाया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण को निर्देश दिए कि बीडीए से वार्ता कर सीबीगंज सड़क पर बने डिवाइडर के पास एक कट बनवाया जाए, जिससे कि आवागमन में सुविधा हो सके। जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि सीबीगंज नाले के पास सड़क में गड्ढे हो गए हैं, जिसे शीघ्र सही कराया जाए।
ये भी पढ़े – बरेली: धरने पर जान गवाने वाले किसान के परिजनों को मिली पांच लाख रुपए की सहायता राशि
