लखनऊ : सीलन की शिकायत पर बिल्डर ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, लखनऊ । हुसैनगंज क्षेत्र में सीलन की शिकायत पर बिल्डर ने अपने साथियों के संग मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर बिल्डर उसे धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़ित ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के जौहरी मेहतर की गढैया …
अमृत विचार, लखनऊ । हुसैनगंज क्षेत्र में सीलन की शिकायत पर बिल्डर ने अपने साथियों के संग मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर बिल्डर उसे धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़ित ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के जौहरी मेहतर की गढैया निवासी मोहम्मद आमिर खान के मुताबिक, उसके पड़ोस में एक अपार्टमेंट का निर्माणकार्य किया जा रहा है। वह निर्माणकार्य बिल्डर कैफी अपने साथियों के संग करवा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि अपार्टमेंट निर्माण के कारण उसके घर में सीलन आने लगी। इस पर वह बिल्डर से शिकायत करने पहुंचा।
आरोप है कि सीलन की शिकायत से बिल्डर नाराज हो गया और वह गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित के विरोध पर बिल्डर अपने साथियों के साथ उससे मारपीट करने लगा। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह बिल्डर के चंगुल से बचकर निकला गया और उसने कोतवाली में तहरीर देते हुए बिल्डर पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस सम्बन्ध में हुसैनगंज कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही बिल्डर व उसके साथियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ : लाखों की रकम हड़पने के बाद बिल्डर्स ने मां-बेटी से की छेड़खानी
