मुरादाबाद : नगर विकास विभाग की 1802.70 लाख की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में भ्रमण पर रहेंगे। सर्किट हाउस में बैठक के अलावा वह नगर विकास विभाग के 1802.70 लाख रुपये से अधिक की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को नगर निगम और स्मार्ट सिटी मिशन लिमिटेड के अधिकारी दिन भर तैयारियों को अंतिम …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में भ्रमण पर रहेंगे। सर्किट हाउस में बैठक के अलावा वह नगर विकास विभाग के 1802.70 लाख रुपये से अधिक की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को नगर निगम और स्मार्ट सिटी मिशन लिमिटेड के अधिकारी दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे।
मुख्यमंत्री के हाथों जिन बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण होना है उसमें अटल पथ निर्माण कार्य, गुलाबबाड़ी में एमआरएफ सेंटर निर्माण कार्य, वर्टिकल गार्डन, ग्रीन हेरिटेज ट्राएंगल कार्य, 7 बस स्टाॅप निर्माण, सिटी ब्रांडिंग परियोजना में सेल्फी प्वाइंट, 15 सोलर आधारित वाटर एटीएम, 18 सोलर आधारित स्मार्ट टायलेट्स निर्माण कार्य आदि शामिल हैं। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि इन बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे नागरिकों को सहूलियत होगी।
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
परियोजना लागत
- अटल पथ निर्माण कार्य 216.93 लाख
- गुलाबबाड़ी में एमआरएफ सेंटर निर्माण कार्य 29.46 लाख
- वर्टिकल गार्डन निर्माण कार्य 48.50 लाख
- ग्रीन हेरिटेज ट्राएंगल कार्य 25.00 लाख
- 7 बस स्टॉप निर्माण कार्य 26.81 लाख
- स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत सिटी ब्राडिंग परियोजना में सेल्फी प्वाइंट 39.00 लाख
- स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 15 सोलर आधारित वाटर एटीएम 220.00 लाख
- स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 18 सोलर आधारित स्मार्ट टायलेट्स 450.00 लाख
- स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 20 ई क्योस्क डिजिटल सिटीजन सर्विसेज 157.00 लाख
- स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन 590.00 लाख
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सीएम योगी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
