अयोध्या : रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूराबाजार/अयोध्या। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन भेजकर कुछ समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया है। यह ज्ञापन शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी पूराबाजार को सौंपा गया। प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से चार अक्टूबर 2021 को घोषित की गई सभी सुविधाएं लागू की जाएं …

अमृत विचार, पूराबाजार/अयोध्या। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन भेजकर कुछ समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया है। यह ज्ञापन शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी पूराबाजार को सौंपा गया।

प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से चार अक्टूबर 2021 को घोषित की गई सभी सुविधाएं लागू की जाएं तथा रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए जिससे हम लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। इसके पहले विकासखंड पूरा बाजार कार्यालय प्रांगण में रोजगार सेवकों की पूरा ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष अमरदीप गौड़ ने अपने विचार व्यक्त किये।

इसके बाद रोजगार सेवक के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह की अगुवाई में रोजगार सेवकों ने 10 सूत्रीय मांग पत्र  खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार को सौंपा। उन्होंने रोजगार सेवकों को उनकी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री तक भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष  अनूप कुमार सिंह, ब्लॉक महामंत्री महेश चतुवेर्दी, अजय पांडेय, लोकेश पांडेय, रामबचन, राकेश यादव, बृजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमित मौर्या, रघुनाथ मौर्या, सभाजीत, राकेश मिश्र, राकेश मौर्य, घनश्याम यादव, सुनीता वर्मा, किस्मता, ज्ञान सागर, रीना, प्रीति वर्मा आदि रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: ग्राम न्यायालय के समर्थन में निकाला मौन जुलूस

संबंधित समाचार