बरेली: अस्पताल में 300 बेड, मरीजों की डेंगू, मलेरिया समेत सभी जांचें बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल जुलाई के अंत में स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित हुआ था। ऐसे में यहां सिर्फ कोविड जांच और वैक्सीनेशन किया जा रहा था। बीते दिनों प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए ओपीडी शुरू कराई है, लेकिन यहां मरीजों के पैथोलॉजी जांचें प्रभावित हो रही हैं। क्योंकि 15 …

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल जुलाई के अंत में स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित हुआ था। ऐसे में यहां सिर्फ कोविड जांच और वैक्सीनेशन किया जा रहा था। बीते दिनों प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए ओपीडी शुरू कराई है, लेकिन यहां मरीजों के पैथोलॉजी जांचें प्रभावित हो रही हैं। क्योंकि 15 दिन से रिजेंट का टोटा हो गया है। लैब प्रबंधन कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मांग कर चुका है, लेकिन अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मरीजों की डेंगू, मलेरिया समेत अन्य कई जांचें प्रभावित हो रही हैं।

इन जांचों की है सुविधा
कर्मचारियों के अनुसार पैथोलॉजी लैब में खून, शुगर, गुर्दा, पेशाब आदि की जांचें होती हैं, लेकिन ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच रिजेंट के न होने के कारण प्रभावित हो रही है। लैब में सिर्फ एचआईवी जांच के लिए किट उपलब्ध है। मलेरिया जांच किट हाल ही में एक्सपायर होने की कगार पर है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओपीडी, शासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयार कर रहे रूपरेखा

संबंधित समाचार