उन्नाव: चालक और एमटी ने एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव कराया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। बीते गुरुवार को देर रात रात करीब 2 बजे प्राप्त सूचना पर 102 एंबुलेंस ग्राम रूरी सादिकपुर पहुंची। जहां सरकारी एंबुलेंस के चालक योगेंद्र सिंह और एमटी आलोक कुमार गर्भवती महिला गीता देवी पत्नी राजकुमार उम्र 25 वर्ष को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकल पड़े। लेकिन रास्ते में महिला को तेज तेज …

उन्नाव। बीते गुरुवार को देर रात रात करीब 2 बजे प्राप्त सूचना पर 102 एंबुलेंस ग्राम रूरी सादिकपुर पहुंची। जहां सरकारी एंबुलेंस के चालक योगेंद्र सिंह और एमटी आलोक कुमार गर्भवती महिला गीता देवी पत्नी राजकुमार उम्र 25 वर्ष को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकल पड़े। लेकिन रास्ते में महिला को तेज तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

महिला की गम्भीर हालत देखकर पायलट ने एम्बुलेंस को रोक दिया और एमटी व चालक ने आशा बहू मुन्नी देवी के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में जच्चा-बच्चा को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर स्टाफ नर्सों व चिकित्सकों ने जच्चा एवं बच्चा दोनों को पूर्ण स्वस्थ बताया और तीनों स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देकर उत्साह वर्धन किया।

यह भी पढ़ें:-बरेली: चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, ब्लास्ट हुए टायरों की आवज से फैली दहशत

 

संबंधित समाचार