कन्नौज : बच्चे को शिक्षक ने बुरी तरह पीटा, हंगामा, आरोपी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कन्नौज । सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नसरापुर के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक द्वारा कक्षा तीन के छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना से भड़के परिजन शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। अपने को घिरा देख शिक्षक ने फोन करके पुलिस बुला ली। परिजन …

अमृत विचार, कन्नौज । सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नसरापुर के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक द्वारा कक्षा तीन के छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना से भड़के परिजन शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। अपने को घिरा देख शिक्षक ने फोन करके पुलिस बुला ली।

परिजन शिक्षक को हटाने तथा एफआईआर की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जबकि बेसिक शिक्षाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर गांव के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल है। गांव निवासी शोभित कुमार (7) पुत्र स्व.बादशाह यहां कक्षा तीन का छात्र है। मां सविता ने आरोप लगाया कि वे लोग दलित वर्ग से हैं। गुरुवार को विद्यालय के शिक्षक सौरभ ने मामूली बात पर बच्चे को डंडे से बुरी तरह पीटा। इससे उसके शरीर पर बरतें उभर आईं और मुंह सूज गया।

इसके बाद घर मे कोई भी जानकारी ने देने की बात कहकर धमकाया। बच्चा डर गया और कुछ नहीं बताया। जब उन्होंने शुक्रवार सुबह उसे नहलाने के लिए कपड़े उतारे तो उसके शरीर पर निशान देखे तो इस बारे में पूछा। बच्चा डरा हुआ था लेकिन काफी कुरेदने पर बताया कि स्कूल के शिक्षक सौरभ पाल ने उसे गुरुवार को मामूली बात पर डंडों से पीटा और जातिसूचक अपशब्द कहकर अपमानित किया। इसके बाद वह बच्चे को लेकर स्कूल पहुंची और आरोपी से इस संबंध में शिकायत।

इस पर शिक्षक ने उसे भी अपमानित किया। उनके ही समाज का व्यक्ति भी स्कूल पहुंचकर शिक्षक को बाहर आने के लिए कहने लगा। शोरशराबा सुनकर पास की राशन की दुकान में लाइन में खड़े ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पूरी बात का पता चलने पर हंगामा शुरू हो गया। परिजन और ग्रामीण शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। भीड़ देखकर घबराए शिक्षक ने पुलिस चौकी फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने उन्हें भीड़ को काफी देर तक समझाया। इसके बाद आरोपी शिक्षक से अकेले में बात की। सूचना पाकर पहुंचे खण्ड शिक्षाधिकारी महेश कुमार वर्मा ने जांच की।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब बच्चे के साथ अमानवीयता की गई। कुछ दिन पहले भी एक बच्चा रात दो बजे तक विद्यालय में बंद रहा था। परिजनों ने जब खोजबीन की तब इस बात का पता चला। इसके बाद बच्चे को ताला तोड़कर बाहर निकाल लिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में अन्य व्यवस्थाएं भी खराब है। इस कारण बच्चे अक्सर बीमारी का शिकार हो जाते हैं।

घटना को लेकर मां सविता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक सौरभ पाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर बेसिक शिक्षाधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने शिक्षक को निलंबित करते हुए उमर्दा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय भखरौली से संबद्ध कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच उमर्दा बीईओ राजेश वर्मा को देते हुए 15 दिन में आख्या तलब की गई है।

यह भी पढ़ें:- अलीगढ़ : स्कूल में बंद हुआ था बच्चा, 10 शिक्षकों को बीएसए ने किया निलंबित

संबंधित समाचार