अयोध्या : टेबल टेनिस में आनन्द और अंशिका अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पदमश्री अरुणिमा सिन्हा भवन में छात्र-छात्रा वर्ग की टेबल-टेनिस प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान एमबीए के आनन्द कुमार व द्वितीय स्थान पर बीपीईएस के रणंजय प्रताप सिंह रहे। वहीं दूसरी तरफ बालिका वर्ग में प्रथम …

अमृत विचार, अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पदमश्री अरुणिमा सिन्हा भवन में छात्र-छात्रा वर्ग की टेबल-टेनिस प्रतियोगिता हुई।

इसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान एमबीए के आनन्द कुमार व द्वितीय स्थान पर बीपीईएस के रणंजय प्रताप सिंह रहे। वहीं दूसरी तरफ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बीपीईएस की अंशिका शर्मा व द्वितीय स्थान कोमल को मिला। इस प्रतियोगिता के निर्णायक कुमार मंगलम सिंह, आनंद मौर्य, महेंद्र शुक्ला रहे।

इस दौरान छात्र-छात्राएं एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्रीड़ा प्रभारी आवासीय परिसर के डॉ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 3 सितम्बर को महिला एवं पुरुष वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता पदमश्री अरुणिमा सिन्हा भवन में 2 बजे से आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें:- हल्द्वानी: 14 और 15 दिसंबर को होगी जनपद स्तरीय अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को करना होगा पंजीकरण

 

 

संबंधित समाचार