भाजपा के पूर्व सांसद ने OP राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा- माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजनीति में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर आएं दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर वो बयान के कारण चर्चा का हिस्सा बने हुए इस बार सुभासपा प्रमुख बीजेपी के पूर्व सांसद के बयान से हो रही है। पूर्व सांसद ने सुभासपा प्रमुख OP …

लखनऊ। यूपी की राजनीति में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर आएं दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर वो बयान के कारण चर्चा का हिस्सा बने हुए इस बार सुभासपा प्रमुख बीजेपी के पूर्व सांसद के बयान से हो रही है। पूर्व सांसद ने सुभासपा प्रमुख OP राजभर को माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर बताया है।

आपको बतादें कि घोसी से भाजपा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने शुक्रवार को OP राजभर पर जमकर हमला बोला है। उस दौरान उन्होंने ओपी राजभर को मुख्तार अंसारी का पूराना शूटर बता दिया है। हमला बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि वो राजभर कभी जोकर थे और आज भी सियासत में यही काम कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा, “ये घुरऊ नाच का जोकर भी रहा है। पहले जोकर का काम करते थे और उसके बाद टैक्सी चलाए।”

पूर्व सांसद हरिनारायण ने हमला बोलते हुए OP राजभर पर कई बड़े आरोप भी लगाए हैं इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा, “टैक्सी चलाने के बाद ये शूटर बन गए और मुख्तार अंसारी के साथ जुड़ गए थे। 2022 में इनका संबंध अखिलेश यादव से हो गया। फिर उनसे कुछ टिकट बेचा और कुछ पैसा कमा लिया। ये केवल हवा बनाता है। इससे सबसे बड़ा नुकसान राजभरों का हुआ है। इन्होंने राजभर शब्द अपने पीछे जोड़कर राजनीतिक पार्टियों को ब्रैक मेल किया है।”

भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा, “हम आपको बता दें कि ये पहले मुख्तार अंसारी का शूटर था। वे चुकी भर जाति के हैं और वाराणसी के रहने वाले हैं। वे पूर्वांचल में आकर खुद को राजभर-राजभर कहने लगे हैं। भरों से चंदा लिया, भरों का खाया-पिया और भरों की ठिकेदारी की। आगे हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने भरों के वोटों को बेचा है। उन्होंने विधानसभा का टिकट बेचकर पैसा कमाया और फिर बीजेपी से इसका ताल्लुक हुआ है।” भाजपा के पूर्व सांसद हरिनारायण के इस हमले पर अभी तक OP राजभर ने कोई पलटवार नहीं किया है। अब देखना ये है कि OP राजभर बयानों पर पलटवार करते हुए क्या कहते हैं।

यह भी पढ़ें-भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोका गया

संबंधित समाचार