मुरादाबाद : घर में घुसकर पड़ोसियों ने की चालक की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर में घुसकर आटो चालक से मारपीट करने के आरोपी दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हिमगिरी कालोनी डबल स्टोरी के रहने वाले जगत सिंह के मुताबिक वह वाहन चालक के रूप में परिवार का भरण पोषण करते हैं। 22 जुलाई …

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर में घुसकर आटो चालक से मारपीट करने के आरोपी दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हिमगिरी कालोनी डबल स्टोरी के रहने वाले जगत सिंह के मुताबिक वह वाहन चालक के रूप में परिवार का भरण पोषण करते हैं।

22 जुलाई की रात वह अपने कमरे में लेटे हुए थे। तभी शशि व उसका पति राहुल पुत्र गुलशन कपूर के अलावा घनश्याम दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों आरोपियों ने जगत पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इसमें जगत को गंभीर चोटें आईं। घायल चालक सिविल लाइंस थाने पहुंचा। वहां से पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट के बावजूद पीड़ित वापस घर लौट गया। तब उसने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी।

शुक्रवार को वह दोबारा सिविल लाइंस थाने पहुंचा। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डीयू की महिला प्रोफेसर का हाईवे से अपहरण, बंधक बनाकर की छेड़छाड़-मारपीट…नपे मूंढापांडे थाना प्रभारी

संबंधित समाचार