बरेली की बेटी ने बहरीन में बिखेरा फैशन का जलवा, जीता International Runway Diva 2022 का खिताब
बरेली/मनामा, अमृत विचार। बरेली से निकलकर बहरीन में रह रहीं प्रज्ञा गंगवार नितिन ने विदेशी सरजमीं पर अपना जलवा बिखेरा है। प्रज्ञा गंगवार ने बीते 31 अगस्त को बहरीन में हुए International Runway Diva 2022 का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि Haute Couture Grand Finale इवेंट हर वर्ष होता है। इस बार International …
बरेली/मनामा, अमृत विचार। बरेली से निकलकर बहरीन में रह रहीं प्रज्ञा गंगवार नितिन ने विदेशी सरजमीं पर अपना जलवा बिखेरा है। प्रज्ञा गंगवार ने बीते 31 अगस्त को बहरीन में हुए International Runway Diva 2022 का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि Haute Couture Grand Finale इवेंट हर वर्ष होता है। इस बार International Modelling Competition में भारत की बेटी प्रज्ञा गंगवार ने भी प्रतिभाग किया। इस इवेंट के Orgainzer John Ewald Diaz Galit रहे।
भारत की प्रज्ञा गंगवार नितिन 15 ग्रैंड फ़ाइनलिस्ट के बीच ग्रैंड विजेता के रूप में उभरीं। जिन्होंने अपने कैटवॉक कौशल के लिए Lito Culaban Haute Couture की ड्रेस पहनी थी। ये इवेंट Park Regis Lotus Hotel, Kingdom of Bahrain में हुआ।

इस इवेंट में फिलिपीन्स, यूक्रेन, रूस, जमैका समेत करीब 15 से ज्यादा देशों की मॉडल्स ने प्रतिभाग किया था। बता दें कि इस Competition में Grand Winner- Runway Diva Pragya Gangwar (India), 1st Runner Up- Runway Diva Leah Salcedo (Philippines) और 2nd Runner Up- Runway Diva Grace Dumdum (Philippines) रहीं।

प्रज्ञा नितिन गंगवार 2010 से अपने पति नितिन लाल के साथ बहरीन में रह रहीं हैं। प्रज्ञा यूपी के बरेली जनपद के शास्त्री नगर की रहने वाली हैं। 2010 में प्रज्ञा की शादी हुई थी। प्रज्ञा की एक 6 वर्ष की बेटी भी है। प्रज्ञा ने वर्ष 2005 में भी बरेली में हुए एक इवेंट में Miss Bareilly Contest जीता था। प्रज्ञा ने बरेली कॉलेज से ग्रेजुएशन और देहरादून से एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की पढ़ाई की है। प्रज्ञा के पति नितिन बहरीन में अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी और एक एजुकेशन सेंटर अडोर एजुकेशन सपोर्ट डब्ल्यूएलएल चलाते हैं।
ये भी पढ़ें : Video: मौनी राय बनी सैनोरीटा, गाने पर किया डांस मूव्स
