हरदोई: फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता, पहले पायदान पर रहे लखनऊ के सासा कटियार
हरदोई। माधौगंज के लखनऊ पब्लिक स्कूल में शनिवार को अन्तर्शाखीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल की 10 शाखाओं के 170 बच्चों ने हिस्सा लिया। बालिका और बालक वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगित कराई गई। बालिका वर्ग में 50 मीटर फ्री-स्टाइल तैराकी में लखनऊ के राजाजीपुरम-ए ब्लाक शाखा की सासा कटियार ने पहला …
हरदोई। माधौगंज के लखनऊ पब्लिक स्कूल में शनिवार को अन्तर्शाखीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल की 10 शाखाओं के 170 बच्चों ने हिस्सा लिया। बालिका और बालक वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगित कराई गई। बालिका वर्ग में 50 मीटर फ्री-स्टाइल तैराकी में लखनऊ के राजाजीपुरम-ए ब्लाक शाखा की सासा कटियार ने पहला स्थान हासिल किया।

25 मीटर बैकस्ट्रोक बालिका वर्ग में गोमतीनगर शाखा की अपूर्वा मौर्या ने पहला और माधौगंज शाखा की राधा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 25 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता बालिका वर्ग गोमती नगर शाखा की भूमि प्रिया ने पहला स्थान व माधौगंज शाखा की राधा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

वहीं बालक वर्ग में 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी में सीतापुर शाखा के पहला स्थान मिला। 200 मीटर मिडले रिले में गोमती नगर शाखा ने पहला और माधौगंज शाखा ने दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की हौसला अफज़ाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य ने निर्णायक मंडल के सदस्य संदीप गुप्ता, आदर्श सिंह, ऋषभ अग्निहोत्री को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंटकर सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया। इस मौके पर विशाल पटेल, आलोक सिंह व अखिल सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-बरेली: प्रतियोगिता हुई नहीं, स्विमिंग पूल की मरम्मत पर खपा दिए करोड़ों रुपये
