अयोध्या: प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण, बच्चों से हल कराए सवाल
अयोध्या। प्रमुख सचिव सिंचाई, जल संसाधन व अयोध्या के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग जनपद के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहले दिन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली का निरीक्षण करने पहुंचे। परिसर का भ्रमण करने के बाद उन्हें पानी की टंकी खराब मिली, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके उन्होंने कंपोजिट …
अयोध्या। प्रमुख सचिव सिंचाई, जल संसाधन व अयोध्या के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग जनपद के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहले दिन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली का निरीक्षण करने पहुंचे। परिसर का भ्रमण करने के बाद उन्हें पानी की टंकी खराब मिली, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके उन्होंने कंपोजिट विद्यालय के बच्चों से मुलाकात कर उनसे ब्लैक बोर्ड पर सवाल भी हल कराए।
उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड लाभार्थियों के शत प्रतिशत कार्ड बनाने व उससे उपचार करने के निर्देश दिये। इसके बाद प्रमुख सचिव द्वारा ग्राम पंचायत पकड़िया में विकसित किये गये अमृत सरोवर में पीपल, पाकड़, बरगद (संकरी) के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि सरोवर में बरसात के उपरांत भी पानी रहे इसके लिए बाहर के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय, जिससे कि हमेशा सरोवर में पानी भरा रहे। वह आंगनबाड़ी व कम्पोजिट विद्यालय मत्था नेवादा भी पहुंचे।
पोषण माह के अन्तर्गत बच्चों का अन्नप्रासन कराने के बाद विद्यालय में बच्चों से रूबरू हुए व ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल लगवाये और उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्यापक से बच्चों का शिफ्ट बनाकर लाईबे्ररी में अध्ययन करवाने के निर्देश दिये। अगले चरण में पंचायत भवन ग्राम मत्था नेवादा का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रमुख सचिव द्वारा ग्राम चौपाल में आम लोगों से विकास कार्यों के सम्बंध में चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान विधायक रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी नितीश कुमार व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने सिविल लाइन में वार्ड नम्बर 11 में मलीन बस्ती का निरीक्षण किया, जिसमें नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों को नालियों की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिये, उसके बाद जनपद में शासन के महत्वपूर्ण विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अवनीश अवस्थी को नहीं मिला सेवा विस्तार, संजय प्रसाद को मिला प्रमुख सचिव गृह का चार्ज
