अयोध्या: स्कूल बस हादसे में आरटीओ की नोटिस का प्रबंधन ने नहीं दिया जवाब, जानें मामला
अयोध्या। स्कूली बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में आरटीओ विभाग की ओर से जारी नोटिस का अभी स्कूल प्रबंधन से कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं कोई अभियोग भी दर्ज नहीं कराया गया है। परिवहन विभाग को स्कूल प्रबंधन के जवाब का इंतजार है। शुक्रवार को एनसीसी प्रशिक्षण के लिए आए विद्यार्थियों को लेकर …
अयोध्या। स्कूली बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में आरटीओ विभाग की ओर से जारी नोटिस का अभी स्कूल प्रबंधन से कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं कोई अभियोग भी दर्ज नहीं कराया गया है। परिवहन विभाग को स्कूल प्रबंधन के जवाब का इंतजार है। शुक्रवार को एनसीसी प्रशिक्षण के लिए आए विद्यार्थियों को लेकर वापस गोसाईगंज के गद्दोपुर स्थित ग्रामर्षि स्कूल जा रही बस पंचशील होटल के पास ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में कई विद्यार्थी चोटिल हो गए थे। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, जिसकी फिलहाल तकनीकी जांच होनी है।
आरटीओ विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर बस के चालक का नाम पता तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया था जिससे कार्रवाई की जा सके। नोटिस में कहा गया था कि ओवर स्पीडिंग की गई और पहले से ही स्कूल बस के शीशे टूटे थे। सम्भागीय परिवहन अधिकारी की ओर से स्कूल प्रबंधन को नोटिस तो जारी कर दी लेकिन पूरा मामला अभी जांच पड़ताल के फेर में फंसा है।
तथ्यों पर गौर करें तो 2 माह पूर्व ही आरटीओ प्रशासन ने इस स्कूली बस को फिटनेस प्रमाण पत्र प्रदान किया था। बस की खिड़की के शीशे पहले से टूटे थे इसकी भी जांच होनी है। रानोपाली चौकी प्रभारी बृज भूषण पाठक का कहना है कि मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह का कहना है कि नोटिस जारी कर चालक का नाम पता मांगा गया है। अभी नोटिस का जवाब नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: अनफिट स्कूली वाहनों पर आरटीओ विभाग की नजर, भेजे गए नोटिस
