हरदोई: कन्नौज मामले से जिले में हड़कंप, वीडियो में देखिये क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । हरदोई के सीएमओ बनते ही डा.राजेश कुमार तिवारी के ऊपर आफत फट पड़ी। कन्नौज में 100 बेड हास्पिटल की स्टाफ नर्सों ने आउटसोर्सिंग में की गई भर्ती में ढ़ाई-ढ़ाई लाख रुपए वसूल करने वाले डा. तिवारी को रास्ते में रोक कर उनकी फज़ीहत करते हुए अपने-अपने रुपए मांगे। इतना ही नहीं …

हरदोई, अमृत विचार । हरदोई के सीएमओ बनते ही डा.राजेश कुमार तिवारी के ऊपर आफत फट पड़ी। कन्नौज में 100 बेड हास्पिटल की स्टाफ नर्सों ने आउटसोर्सिंग में की गई भर्ती में ढ़ाई-ढ़ाई लाख रुपए वसूल करने वाले डा. तिवारी को रास्ते में रोक कर उनकी फज़ीहत करते हुए अपने-अपने रुपए मांगे। इतना ही नहीं गुस्साई स्टाफ नर्स कम्प्यूटर आपरेटर का गिरेबान पकड़ कर उसे बाहर खींच लाई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने से माना जा रहा है कि सरकार डा.तिवारी को ले कर कोई दूसरा फैसला ले सकती है।

वहीं दूसरी तरफ नए सीएमओ डा.राजेश कुमार तिवारी को ले कर हरदोई में महकमें के लोग पूरी तैयारी में बैठे उनका इंतज़ार कर रहे थे। दफ्तर में साफ-सफाई कराई गई। साथ ही जो कमियां थी, उन्हें पूरा किया गया। नए साहब का मिजाज़ को लेकर कर्मचारी कयास लगते रहे। इसी बीच कन्नौज से वायरल हुए वीडियो ने खलबली मचा दी। सारे दिन कन्नौज मामले को ले कर गहमगहमी मची रही।

बताते चलें कि कन्नौज के छिबरामऊ में 100 बेड हास्पिटल के सीएमएस डा.राजेश कुमार तिवारी को शासन ने हरदोई का सीएमओ बनाने का फैसला लेते हुए सरकारी चिट्ठी जारी कर दी। शनिवार को डा.तिवारी का तबादला होने की खबर सुनते ही वहां की स्टाफ नर्सों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। आउटसोर्सिंग में भर्ती के नाम पर लिए गए ढ़ाई-ढ़ाई लाख रुपए की मांग की। स्टाफ नर्सों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने वहां बरामदे में खड़े कम्प्यूटर आपरेटर को पकड़ लिया और उसका गिरेबान पकड़ कर बाहर तक खींच लाई। यह माजरा देख कर डा.तिवारी की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

यह भी पढ़ें –इटावा में हुआ बड़ा बवाल, प्रधानी उपचुनाव में जमकर हुई मारपीट, रद्द किया गया इलेक्शन

संबंधित समाचार