बरेली: 300 बेड अस्पताल में बेहोश हुआ गंभीर मरीज, अस्पताल के फ्लू कार्नर से गायब हुईं 150 कुर्सियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल के फ्लू कार्नर में मरीजों के लिए आईं 150 कुर्सियां ही गायब हो गई हैं। पता ही नहीं चल रहा कि कुर्सियों को कौन समेट ले गया। शनिवार को कई मरीज फ्लू कार्नर में कोरोना की जांच कराने पहुंचे तो जमीन पर बैठे रहे। गंभीर मरीजों को तीमारदारों ने …

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल के फ्लू कार्नर में मरीजों के लिए आईं 150 कुर्सियां ही गायब हो गई हैं। पता ही नहीं चल रहा कि कुर्सियों को कौन समेट ले गया। शनिवार को कई मरीज फ्लू कार्नर में कोरोना की जांच कराने पहुंचे तो जमीन पर बैठे रहे। गंभीर मरीजों को तीमारदारों ने जमीन पर ही लेटा दिया और बाद में उनकी कोविड जांच कराई गई। माना जा रहा है कि कुर्सी गायब होने में वहां तैनात रहे स्टाफ का हाथ हो सकता है।

कोरोना महामारी के समय 300 बेड अस्पताल में कोविड जांच के लिए फ्लू कार्नर खोला गया था। मरीजों की भीड़ को देखते हुए वहां कुर्सियां मंगाई गई थीं। फ्लू कार्नर में कुर्सियां रखी गई थीं जिस पर मरीज और उनके साथ आए तीमारदार बैठते थे। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद फ्लू कार्नर जांच कराने गिनती के लोग आ रहे हैं। इसी बीच धीरे-धीरे यहां रखीं कुर्सियां गायब हो गईं।

शनिवार को पीलीभीत से 35 वर्षीय शिव चरन को लेकर तीमारदार कोविड अस्पताल जांच कराने पहुंचे तो वहां बैठने के लिए एक भी कुर्सी नहीं मिली। मरीज बुखार से तड़प रहा था तो परिजनों ने उसे जमीन पर लेटा दिया और खुद भी बैठ गए। अस्पताल में पहले भी कई उपकरण व सामान चोरी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें – बरेली: जीएसटी काउंसिल में प्रदेश से एक व्यापारी का चयन हो

संबंधित समाचार