बहराइच: बैंक में विड्रॉल भरने में बदमाशों ने की मदद, रास्ते में छीन ली रकम
बहराइच। बैंक से पैसे निकालकर घर जा रही महिला से दिन दहाड़े नगदी छीनकर बदमाश फरार हो गए। महिला वापस बैंक लौटकर अपनी आपबीती सुनाई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी की जांच पड़ताल करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली देहात अन्तर्गत मसीहाबाद निवासिनी …
बहराइच। बैंक से पैसे निकालकर घर जा रही महिला से दिन दहाड़े नगदी छीनकर बदमाश फरार हो गए। महिला वापस बैंक लौटकर अपनी आपबीती सुनाई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी की जांच पड़ताल करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाली देहात अन्तर्गत मसीहाबाद निवासिनी 42 वर्षीय बेबी देवी पत्नी राम सुन्दर विकास भवन स्थित इंडियन बैंक शाखा से 30 हजार रूपये शनिवार दोपहर बाद निकालने आई थी। अज्ञात बदमाशों बैंक में ही महिला का विड्राल भरने में मदद की। जिसके बाद महिला पैसे लेकर अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ वापस घर जा रही थी।
रास्तें में गांव के निकट ही महिला का रूपयों से भरा थैला लेकर बदमाश फरार हो गए। महिला वापस बैंक पहुंचकर बैंककर्मियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने बैंक पहुचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल शुरू की। अभी बदमाशों का पता नहीं चल सका है। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकर मिली है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें-संभल: घर लौटते समय बदमाशों ने ग्रामीण से छीने 20 हजार रुपये, पीट पीटकर की हत्या
