द्रमुक विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित
चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक विधायक जे अनबाझगन के कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अनबाझगन तमिलनाडु में ऐसे पहले निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनबाझगन को दो दिन पहले क्रोमपेट उपनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट में …
चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक विधायक जे अनबाझगन के कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अनबाझगन तमिलनाडु में ऐसे पहले निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनबाझगन को दो दिन पहले क्रोमपेट उपनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पूर्व द्रमुक विधायक जयरामन के पुत्र अनबाझगन ने 2016 के विधानसभा चुनाव में चेपौक सीट से चुनाव जीता था। वह पार्टी के साउथ चेन्नई जिला सचिव भी हैं।
