सीतापुर: मंत्री ने टोही सेहत और विकास की नब्ज, बच्चों को पढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रविवार को सीतापुर पहुंचकर सेहत और विकास की नब्ज टोही। शासन द्वारा संचालित विकास की योजनाओं का हाल भी जाना। इस दौरान विद्यालय के बच्चों से तमाम से सवाल जवाब किये। उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रविवार करीब साढ़े दस बजे …

सीतापुर। सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रविवार को सीतापुर पहुंचकर सेहत और विकास की नब्ज टोही। शासन द्वारा संचालित विकास की योजनाओं का हाल भी जाना। इस दौरान विद्यालय के बच्चों से तमाम से सवाल जवाब किये। उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रविवार करीब साढ़े दस बजे सिधौली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां बच्चों से सवाल किये और शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। बाद में वे गढ़ारावां में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाचार विभाग द्वारा अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए।

यहां पांच महिलाओं की गोद भराई की। तीन बच्चों का अन्नप्राशन करके उनको खीर भी खिलाई। कमलापुर में गौ आश्रय स्थल महोली का निरीक्षण किया। पशुओं का माला पहनाकर पूजन अर्चन किया और गुड़ व केला खिलाया। अमृत वन में बालमखीरा पौधे का रोपण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराबाद का निरीक्षण किया गया।

वार्ड में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की। दवाओं के वितरण की स्थिति को लेकर मरीजों से बातचीत भी की। यहां से निकलकर उन्होंने निकलकर मलिन बस्ती का हाल जाना। ऐसे में शौचालय और आवास को लेकर निर्देश भी दिये। इस दौरान डीएम अनुज सिंह, एसपी घुले सुशील चन्द्रभान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: रामनगरी पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, ‘मोदी@20’ किताब पर की चर्चा

संबंधित समाचार