JEE Advanced 2022: Answer Key पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन, जानें कब आएगा रिजल्ट
JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) की आंसर की में यदि आपको कहीं कोई दिक्कत समझ में आ रही है तो आपके पास उस पर आपत्ति उठाने का रविवार को आखिरी मौका है। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ने शनिवार को जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर की (Answer Key) जारी की …
JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) की आंसर की में यदि आपको कहीं कोई दिक्कत समझ में आ रही है तो आपके पास उस पर आपत्ति उठाने का रविवार को आखिरी मौका है। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ने शनिवार को जेईई एडवांस्ड परीक्षा की आंसर की (Answer Key) जारी की थी। जिन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए संस्थान ने उम्मीदवारों को चार सितम्बर तक का ही समय दिया था। उम्मीदवार जेईई (JEE) की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022 को किया था। इस परीक्षा का आयोजन देश भर में बनें केंद्रों पर किया गया था। आईआईटी बॉम्बे ने 29 अगस्त को सभी प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे और 1 सितंबर 2022 को प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी कर दिए गए थे।
कब आएगी फाइनल Answer Key
IIT बॉम्बे प्रोविजनल आंसर की (Answer Key) पर उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई आपत्तियों की समीक्षा करेगा। जिसके बाद वह फाइनल आंसर की जारी कर देगा। IIT बॉम्बे ने JEE एडवांस्ड 2022 के रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी करने की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। नतीजे और आंसर की 11 सितंबर को जारी कर दी जाएंगी।
इस तरह चेक करें Answer Key
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ac.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर दिख रहे JEE Advanced Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
- आप उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद जेईई एडवांस्ड आंसर की 2022 स्क्रीन पर दिखेगी।
- फिर उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड आंसर की को डाउनलोड कर लें।
ये भी पढ़ें- IIT बॉम्बे ने जारी की जेईई प्रोविजनल की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
