बहराइच: प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी सलाह, कहा- कमल खिलाने के लिए करें मेहनत
बहराइच। जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी चन्द्रीकापुरी में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह द्वारा मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक पहलू पर चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनका दायित्व बोध कराया। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में महामंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव में भारतीय …
बहराइच। जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी चन्द्रीकापुरी में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह द्वारा मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक पहलू पर चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनका दायित्व बोध कराया।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में महामंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर सभी जगह कमल खिलाने के लिए मेहनत करें। क्षेत्रीय महामंत्री विजय पाल सिंह ने जीत के लिए और मेहनत करने की बात कही। जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया।
जिला प्रभारी नीरज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक का संचालन किया इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, दीपक- सत्या, जय प्रकाश शर्मा, सुषमा चौधरी, उमाशंकर तिवारी, सुरेश गुप्ता, जिला महामंत्री डॉ जितेंद्र त्रिपाठी, नन्हे लाल लोधी, राघवेंद्र प्रताप, धीरेंद्र मोहन आर्य, जिला मंत्री सुनील
श्रीवास्तव, डॉक्टर डिंम्पल जैन, रामनिवास जयसवाल, हेमा निगम, संजय राव, वीर चंद्र वर्मा, हरेन्द्र विक्रम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा देवेंद्र मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बृजेश पांडे, शिव सागर गौतम, महिला मोर्चा डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, ज्योति सिंह जनपद के सभी 33 मंडलों के मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-संवाद, सम्पर्क एवं प्रवास संगठन को मजबूत बनाने के आधार: स्वतंत्र देव सिंह
