Realme C33 इस डेट को होगा लॉन्च, शानदार कैमरे के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रीयल मी अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल Realme अपना Realme C33 स्मार्टफोन भारत में छह सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। बता दें इस स्मार्टफोन की काफी सारी जानकारियां लीक हो रही थी, लेकिन लॉन्च डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ था। अब आखिरकार रियलमी ने अपने इस …

रीयल मी अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल Realme अपना Realme C33 स्मार्टफोन भारत में छह सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। बता दें इस स्मार्टफोन की काफी सारी जानकारियां लीक हो रही थी, लेकिन लॉन्च डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ था। अब आखिरकार रियलमी ने अपने इस अपकमिंग फोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। Realme C33 को छह सितंबर के दिन भारत में पेश किया जाने वाला है।

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने इस बात का ऐलान किया है कि छह सितंबर को दोपहर 12 बजे रियलमी सी33 भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं , कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन का एक डेडीकेटेड लैंडिंग पेज भी रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। बता दें, रियलमी ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए टैगलाइन – ‘ नए जमाने का एंटरटेनमेंट’ रखी है।

कैमरा
रियलमी वेबसाइट पर Realme C33 फोन के लैंडिंग पेज को देखकर पता चलता है कि यह फोन तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया जा सकता है। Realme C33 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है।

बैटरी
Realme C33 फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह 37 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम होगी। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा सेविंग मोड भी दिया जा सकता है।

फीचर्स
रियलमी ने कंफर्म किया है कि फोन का वजन 187 ग्राम होगा, और यह 8.3mm स्लिम होगा। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी आने वाले कुछ दिनों में सामने आ सकती है।

टिप्सटर ने बताए ये फीचर्स
टिप्स्टर की पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme C33 को Sandy Gold, Aqua Blue, और Night Sea कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 3GB RAM + 32GB, 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में पेश किए जाने की उम्मीद है।

कीमत
Realme C33 की कीमत भारत में करीब 14,000 रुपये से शुरू हो सकती है। हाल में पेश हुए Realme C35 की कीमत 11,999 से शुरू होती है, जिसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन से आसानी से खरीद सकते हैं। यह फोन भी Unisoc प्रोसेसर, IPS LCD पैनल और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है।

ये भी पढ़ें- जियो ने डाटा खपत की बढ़ाई मांग, छह साल में प्रति व्यक्ति प्रति माह 100 गुना की हुई वृद्धि

 

संबंधित समाचार