लखनऊ: देर रात बर्थडे पार्टी में खुलेआम हुई हर्ष फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। न जाने कितने ही लोग हर्ष फायरिंग के चलते मौत के मुंह में जा चुके हैं, बावजूद इसके यह चलन बदस्तूर जारी है। ताजा घटना में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो यूपी की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। इसमें कुछ लोग बीच सड़क पर फायरिंग करते नजर आ …

लखनऊ, अमृत विचार। न जाने कितने ही लोग हर्ष फायरिंग के चलते मौत के मुंह में जा चुके हैं, बावजूद इसके यह चलन बदस्तूर जारी है। ताजा घटना में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो यूपी की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। इसमें कुछ लोग बीच सड़क पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी के अलीगंज में सेक्टर c का बताया जा रहा है। जिसमे कुछ लोग सड़क पर ही बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। इसी बीच हवा में असलहे से फायरिंग भी की जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्व सीपी ने हर्ष फायरिंग वाले क्षेत्र में सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके मनबढ़ों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है लेकिन अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें –कानपुर: नाबालिग बोली- पिता ने जबरन करा दी बुजुर्ग से शादी, चंगुल से छूटी तो बयां किया दर्द

संबंधित समाचार