हिंदू बताकर लड़की से करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत धर्म छिपाकर योगा ट्रेनर से शादी और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला उजागर हुआ है। युवक के परेशान होकर योगा टीचर ने उसके खिलाफ चिनहट कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फैजल की गिरफ्तारी की है। …

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत धर्म छिपाकर योगा ट्रेनर से शादी और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला उजागर हुआ है। युवक के परेशान होकर योगा टीचर ने उसके खिलाफ चिनहट कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फैजल की गिरफ्तारी की है।

चिनहट थानाक्षेत्र की रहने वाली योगा ट्रेनर के मुताबिक दिसम्बर 2021 में उसकी मुलाकात फैजल अहमद हुई थी। उस वक्त फैजल ने अपना नाम अर्थव सिंह बताया था। उसने स्वयं को जिम ट्रेनर बताकर युवती को विनीत खंड स्थित एक जिम में नौकरी दी थी।

इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी तब फैजल ने योगा ट्रेनर से शादी का प्रस्ताव रखा। इसके लिए फैजल ने योगी ट्रेनर को अपनी मां से मिलवाया था। योगा ट्रेनर का आरोप है कि धर्म छिपाकर फैजल ने शारीरिक संबन्ध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद योगा ट्रेनर ने शादी का दबाव बनाया तो फैजल ने जानकीपुरम के आर्यसमाज मंदिर में उससे शादी कर ली और वह योगा ट्रेनर के साथ एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने लगा। अप्रैल 2022 को योगा ट्रेनर को अर्थव सिंह की हकीकत पता चली तो वह दंग हो गई। उसे पता चला कि अर्थव हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम युवक है। उसका नाम फैजल है वह पहले से शादीशुदा है।

उसका एक बच्चा भी है। जब पीड़िता ने पूछताछ की तो फैजल से इस हकीकत को स्वीकार किया। इसके बाद फैजल योगा ट्रेनर से धर्मांतरण का दवाब बनाने लगा। जब योगा ट्रेनर ने इंकार किया तो वह उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके साथ ही वह योगा ट्रेनर को छोड़कर भाग गया। आरोप है कि योगा ट्रेनर के दबाव पर फैजल उसे जलाकर मार डालने की धमकी देने लगा।

इस योगा ट्रेनर का आरोप है कि फैजल पहले भी दो हिंदूओं लड़कियों के संपर्क में था। उसने उन लड़कियों से संबन्ध बनाए है। इसके बाद योगा ट्रेनर ने चिनहट कोतवाली तहरीर देते हुए फैजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि फैजल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ : किशोरी पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने में युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार