अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला किसान का शव, पुलिस कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर गांव की है, जहां के रहने वाले 54 वर्षीय जय नारायण पांडेय …

अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर गांव की है, जहां के रहने वाले 54 वर्षीय जय नारायण पांडेय बीती रात खेत की रखवाली के लिए गए थे। सुबह जब उनकी पौत्री चाय लेकर खेत गई तो किसान का शव चारपाई से 4 मीटर दूर जमीन पर पड़ा था। लड़की ने इस मामले की सूचना परिवारजनों को दी तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतक के शव से कुछ दूरी पर एक गिलास व सल्फास टैबलेट मिला है।

वहीं कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिलहाल अयोध्या से आई फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर ले गई है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें –सीतापुर: डिप्टी सीएम ने टोही सेहत और विकास की नब्ज

संबंधित समाचार