बदायूं से आया व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव
बरेली। बदायूं से आए 40 वर्षीय व्यक्ति को सिर दर्द और बुखार की समस्या के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुआ था। मरीज का लाल पैथ लैब को सैंपल भेजा गया था। जबकि दो जून को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मरीज की आज आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल …
बरेली। बदायूं से आए 40 वर्षीय व्यक्ति को सिर दर्द और बुखार की समस्या के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुआ था। मरीज का लाल पैथ लैब को सैंपल भेजा गया था। जबकि दो जून को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मरीज की आज आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अस्पताल को सैनेटाइज कराया जा रहा है। मरीज के संपर्क में आईसीयू के तीनों शिफ्टों का स्टाफ संपर्क में आया था। जिला सर्विलांस अधिकारी डा.रंजन गौतम ने स्टॉफ को क्वारंटाइन होने के निर्देश दे दिए हैं। आईसीयू को भी सैनेटाइज कर दिया गया है। पांच दिन बाद स्टॉफ के सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
