Asia Cup 2022 : पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने उड़ाया पाक खिलाड़ियों का मजाक, बोले- इन्हें देसी मुर्गियों के इंजेक्शन लगवाओ
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान का दूसरी बार आमना-सामना होने जा रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान को पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम चोट से परेशान चल रही है। भारत के खिलाफ हुए मैच में नसीम शाह …
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान का दूसरी बार आमना-सामना होने जा रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान को पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम चोट से परेशान चल रही है। भारत के खिलाफ हुए मैच में नसीम शाह क्रैम्प की वजह से परेशान थे। फिर चार सितंबर को होने वाले मैच से पहले शाहनवाज दहानी भी चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने टीम मैनेजमेंट को एक अनोखी (पाक खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया) सलाह दी है। मोहम्मद हफीज ने कहा कि पाकिस्तानी प्लेयर्स को देशी मुर्गी के इंजेक्शन लगवाने चाहिए।
Muhammad Hafeez on fire. Desi murghi ke injection lagwaie jaien players ko.????@MHafeez22pic.twitter.com/tbHgpTimF7
— Zohaib (Cricket King) ? (@Zohaib1981) September 3, 2022
‘प्रोफेसर’ के नाम से मशहूर मोहम्मद हफीज़ ने कहा, ‘टीम मैनेजमेंट से मैं अपील करूंगा कि तमाम प्लेयर्स को देशी मुर्गियों की यखनियों के टीके लगवाएं। दो-दो मैच खेलते हैं उसके बाद ये लोग चोटिल हो जाते हैं। जिन प्लेयर्स को लेकर कहा जाता है कि ये तो तैयार हैं, लेकिन जैसे ही इंटरनेशनल क्रिकेट में आते हैं तो दो मैच खेलने के बाद फिटनेस खराब हो जाती है। मोहम्मद हफीज़ ने जब लाइव शो में ये बात कही, तब साथ में बैठे अन्य गेस्ट और टीवी एंकर भी हंस पड़े। लेकिन, मोहम्मद हफीज़ ने कहा कि फिटनेस की बात को मज़ाक में नहीं बल्कि टीम मैनेजमेंट को सीरियस तरीके से सोचना पड़ेगा।
ये दो खिलाड़ी एशिया कप से बाहर
एशिया कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। मैच से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने से दोनों टीमें परेशान हैं। जहां एक तरफ चोट के कारण भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी भी चोट की वजह से इस महामुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
ये भी पढ़ें : India vs Pakistan : लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘Sexy’ शब्द बोलने पर शरमा गए राहुल द्रविड़, जमकर हंसे…देखें वीडियो
