गोरखपुर: डीजीपी से मिले मंत्री संजय निषाद, बेटे से जुड़े मामले में जांच की कही बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार । मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मुम्बई के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाक़ात कर सीधे लखनऊ पुलिस मुख्यालय पर चौरीचौरा के भाजपा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद के साथ रविवार को डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी को पूरे मामले की जानकारी दी। चौरीचौरा विधायक ने डीजीपी को घटना …

गोरखपुर, अमृत विचार । मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मुम्बई के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाक़ात कर सीधे लखनऊ पुलिस मुख्यालय पर चौरीचौरा के भाजपा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद के साथ रविवार को डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी को पूरे मामले की जानकारी दी।

चौरीचौरा विधायक ने डीजीपी को घटना का सिलसिलेवार विवरण दिया। कैबिनेट मंत्री ने डीजीपी से कहा कि इस मामले में धर्मवीर यादव सिर्फ एक छोटा मोहरा है। उसके पीछे बड़ी ताकतें हैं। वह लोग विधायक को फंसाने की साजिश रच रहे हैं । इतना ही नहीं उनसे विधायक की जान को खतरा भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी का गठबंधन कुछ स्थानीय नेताओं को रास नहीं आ रहा है। इस वजह से इस षड्यंत्र को किया जा रहा है। इसके कारण विधायक की जान खतरे में पड़ गई है।

डीजीपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले की वृहद जांच कर करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विधायक की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इस मामले में जो भी साजिश होगी उसको सामने लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें –देश के 2021 में 1.64 लाख से ज्यादा लोग हुए आत्महत्या करने के लिए मजबूर, एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

संबंधित समाचार