बरेली: पांच महीने में 1.10 लाख मजदूरों को दिया गया रोजगार, साल 2021-22 में 82 करोड़ की धनराशि की गई खर्च
बरेली, अमृत विचार। मनरेगा के तहत मजदूरों को गांव में ही रोजगार दिए जाने के लिए 2021-22 में 82 करोड़ की धनराशि खर्च की गई थी। वित्तीय वर्ष के पांच माह बीते हैं और अभी तक 1.10 लाख मजदूरों को रोजगार दिया गया है। इसमें 773 मजदूरों के 100 दिन पूरे हो गए हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय …
बरेली, अमृत विचार। मनरेगा के तहत मजदूरों को गांव में ही रोजगार दिए जाने के लिए 2021-22 में 82 करोड़ की धनराशि खर्च की गई थी। वित्तीय वर्ष के पांच माह बीते हैं और अभी तक 1.10 लाख मजदूरों को रोजगार दिया गया है। इसमें 773 मजदूरों के 100 दिन पूरे हो गए हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में जिले में करीब पांच लाख जॉब कार्ड धारक हैं। फिलहाल 1,10,361 मजदूर काम कर रहे हैं। मनरेगा में एक श्रमिक को एक साल में सौ दिनों का रोजगार दिया जाता है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में 82 करोड़ 32 लाख रुपये का भुगतान किया गया था, जबकि अप्रैल से अब तक 62 करोड़ रुपये की मजदूरी दी जा चुकी है। डीसी मनरेगा गंगाराम ने बताया कि ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार दिए जाने के लिए सरकार की ओर से योजना संचालित की गई है। जिसमें अधिक से अधिक मजदूरों को काम दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: बसंत बिहार में कार ने पोल में मारी टक्कर, छह घंटे बिजली गुल
