लखनऊ: शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा खुदकुशी मामले ने पकड़ा तूल, छात्रों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीते शनिवार को एक छात्रा की ओर से आत्महत्या किए जाने के बाद से यहां पढ़ाई कर रहे छात्रों में जबरदस्त आक्रोश है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का विरोध करते हुए रविवार को दिन भर गेट पर प्रदर्शन किया और मोहान रोड जाम कर दी। …

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीते शनिवार को एक छात्रा की ओर से आत्महत्या किए जाने के बाद से यहां पढ़ाई कर रहे छात्रों में जबरदस्त आक्रोश है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का विरोध करते हुए रविवार को दिन भर गेट पर प्रदर्शन किया और मोहान रोड जाम कर दी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हें बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने उनकी एक नहीं मानी और प्रदर्शन जारी रखा। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं। छात्रों की मांग है कि मृतक छात्रा के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा, छात्रा के परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। प्रदर्शन के चलते पुलिस ने बुद्धेश्वर चौराहे से तिकुनिया होकर मोहान रोड जाने का डायवर्जन कराया। इस दौरान लोगों को आने जाने में भी दिक्कतें हुई।

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में छात्राओं की सिक्योरिटी कोई कोई व्यवस्था नहीं है। यहां के अधिकारी भी छात्राओं की बात नहीं सुनते हैं। इससे पहले भी कुछ छात्राओं ने सुसाइड किया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और हास्टल वार्डन पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के दिव्यांग हॉस्टल के कमरा नंबर 212 में रहने वाली छात्रा अंजली यादव पुत्री महेश प्रसाद यादव उम्र लगभग 26 वर्ष जो गौरी गांव थाना गोमती नगर की रहने वाली थी। विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर बीएड प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की शाम लगभग 8 बजे जब सभी छात्राएं कैंटीन में खाना खाने के लिए जा रही थी। कि तभी कुछ छात्राओं ने अंजलि के कमरे की खिड़की खुली होने से देखा कि कमरे के अंदर देखा तो कोई दुपट्टे से लटक रहा है। जिसके बाद पास जाकर छात्राओं ने देखा तो अंजलि फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने इलाज के मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: शहर में धूमधाम से निकाली गई महर्षि कश्यप की शोभा यात्रा

संबंधित समाचार